नारियल तेल के साथ नाभि थेरेपी | Coconut Oil for Navel Benefits in Hindi

Naval Oiling

नाभि, हमारे शरीर के अन्य भागों से जुड़ी नसों का केंद्रीय बिंदु है,यह पेट के ठीक बीचों-बीच स्थित होती है आधुनिक भाषा में इसको ‘बेली बटन’ भी कहते है।आयुर्वेद का कहना है कि नाभि शरीर की ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। रोचक बात यह है कि जब हम नाभि में तेल लगाते हैं, तो उसके गुण न सिर्फ नाभि के आसपास, बल्कि पूरे शरीर में फैलकर विभिन्न अंगों को लाभ पहुंचाते हैं,आइए जानते हैं कि नाभि में नारियल तेल लगाने से क्या फायदे मिलते हैं।

नारियल तेल | Coconut oil

नारियल, प्रकृति की एक अनमोल देन, जिसका हर हिस्सा हमारे लिए फायदेमंद होता है, चाहे वह ताज़ा पानी हो या कच्चा नारियल। 

नारियल तेल, जो नारियल के पेड़ पर लगे पके हुए नारियल से बनाया जाता है, जिसे किसी अमृत से कम नहीं माना जाता है। इस तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल, विटामिन-ई, और फैटी एसिड जैसे गुण अनेक स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में सहायक होते हैं। इस तेल का उपयोग स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ सौंदर्य निखारने में भी किया जाता है।

मुख्य बातें:

  • नाभि में नारियल तेल लगाने से पाचन क्रिया में सहायता मिलती है और कब्ज, अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं।
  • यह हार्मोनल संतुलन बेहतर बनाता है और महिलाओं में मासिक चक्र संबंधी समस्याओं को कम करता है।
  • नारियल तेल त्वचा की नमी बनाए रखता है, चमक बढ़ाता है, और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है।
  • नारियल तेल का उपयोग प्रजनन क्षमता बढ़ाने में सहायक हो सकता है, खासकर प्रजनन से जुड़ी हुई समस्याओं में।
  • यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है, बालों को लंबा और चमकदार बनाता है, और रूसी से राहत प्रदान करता है।

नारियल तेल के पोषक तत्व | Coconut oil calories

नारियल तेल में विभिन्न प्रकार के एसिडों की मात्रा इस प्रकार है:

एसिड का नामप्रतिशत (%)
लॉरिक एसिड (Lauric acid)49
मिरिस्टिक एसिड (Myristic acid)18
कैपिटिक एसिड (Caprylic acid)8
पामिटिक एसिड (Palmitic acid)8
ओलिक एसिड (Oleic acid)6
लिनोलिक एसिड (Linoleic acid)2
स्‍टीयरिक एसिड (Stearic acid)2

नारियल तेल में उपरोक्त एसिडों के अलावा अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जैसे कि विटामिन E, विटामिन K, और खनिज (आयरन) भी होते है। 

नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे | Coconut oil in navel benefits

नाभि में तेल लगाना एक पारंपरिक उपचार विधि है, नारियल तेल के नाभि में उपयोग करने से जुड़े कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं:

1) पाचन में सुधार | Improve digestion

नाभि में नारियल तेल लगाना एक प्रभावी उपचार है। इसमें, नारियल तेल को नाभि पर लगाने से यह तेल त्वचा के अंदर समा जाता है, जिससे पेट के आसपास रक्त संचार बेहतर होता है। नारियल तेल में फैटी एसिड,मध्यम श्रेणी के ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs) होते हैं, जो पाचन को लाभ पहुंचाते हैं और पाचन क्रिया को सहज बनाते हैं। इससे कब्ज, अपच और पेट गैस जैसी पाचन संबंधी सामान्य समस्याओं का निवारण होता है।

2) स्त्री रोग संबंधी समस्याओं में लाभ | Benefits in gynecological problems

नाभि में नारियल तेल लगाने से हार्मोनल संतुलन में सुधार होता है। इसके उपयोग से महिलाओं के मासिक चक्र की समस्याओं और उससे जुड़े दर्द में यह उपाय लाभकारी साबित होता है क्योंकि इसमें विटामिन-ई और फैटी एसिड होते हैं, जो मूड स्विंग्स, पीरियड्स की अनियमितता, और स्ट्रेस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।

3) त्वचा के लिए | Coconut oil for face

नाभि में नारियल तेल लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है। यह तेल त्वचा की नमी को बनाए रखता है, जिससे त्वचा नर्म और चमकदार बनी रहती है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को संक्रमण से सुरक्षित रखते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं। नारियल तेल का नियमित उपयोग त्वचा की रंगत में सुधार लाता है और त्वचा को पिंपल्स से भी बचाता है।

4) प्रजनन क्षमता उपयोगी | Fertility benefits

अगर आपको प्रजनन क्षमता में समस्या है, तो नारियल तेल के ट्राइग्लिसराइड्स इसमें सुधार कर सकते हैं। ये प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। चूँकि नाभि पेट के करीब होती है, इसलिए यह प्रजनन से जुड़ी हुई होती है। नाभि में नारियल तेल लगाने से यह आपकी प्रजनन क्षमता बढ़ा सकता है।

5) आंखों के लिए | Coconut oil for eyes

नाभि में नारियल तेल लगाने से आंखें आरामदायक होती हैं। यह आंखों की सूजन और थकान को कम करता है। नारियल तेल में लौरिक एसिड आंखों को संक्रमण से बचाता है और उन्हें स्वस्थ बनाए रखता है। इसके अलावा, यह आंखों की रोशनी (Eye Sight) बढ़ती है और आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

6) बालों के लिए | Coconut oil for hair

नारियल तेल को नाभि में लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, क्योंकि इसमें लॉरिक और कैप्रिक एसिड होते हैं। यह तेल बालों को लंबा, नरम और चमकदार बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन E और K बालों के विकास (growth) में मदद करते हैं, और इसके एंटीफंगल गुण रूसी से राहत दिलाते हैं। इसका नियमित उपयोग बालों को स्वस्थ रखता है।

7) शारीरिक और मानसिक ऊर्जा | Physical and mental energy

आयुर्वेद के अनुसार, हमारे शरीर की नाभि चक्र एक बहुत महत्वपूर्ण केंद्र है जो ऊर्जा और कल्पना का स्रोत माना जाता है। इसमें हमारी इच्छाशक्ति और लक्ष्य समाहित होते हैं। नाभि चक्र को संतुलित और सक्रिय रखने के लिए, नियमित रूप से नाभि में नारियल तेल लगाना बहुत लाभकारी हो सकता है। यह तेल नाभि चक्र को पोषण देता है और इसे संतुलित करने में मदद करता है, जिससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। 

नाभि में नारियल का तेल कैसे लगाएं | How to apply coconut oil in navel

विधि:(Method)

  • सबसे पहले अपनी नाभि को साफ करें और उसे सुखा लें।
  • एक-दो बूंद नारियल के तेल को अपनी नाभि पर डालें।
  • अब, धीरे-धीरे उंगलियों से तेल को मसाज करें।
  • तेल लगाने के बाद कुछ देर रहने दें ताकि तेल अच्छी तरह से त्वचा में समाहित हो जाए।
  • इस प्रक्रिया को रोजाना रात को सोने से पहले करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

    सावधानियाँ | Precautions

    नारियल तेल नाभि में लगाने से पहले कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, जैसे कि:

    • स्वच्छता: नाभि को तेल लगाने से पहले साफ कर लें। 
    • तेल की मात्रा: नाभि में बहुत अधिक तेल न लगाएं। कुछ बूंदें पर्याप्त होती हैं।
    • तेल का तापमान: अगर आप तेल को गरम कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि वह बहुत गरम न हो।
    • एलर्जी की जांच: अगर आपको नारियल तेल से एलर्जी है, तो इसे नाभि में न लगाएं।
    • नाभि में चोट: अगर आपकी नाभि में कोई चोट या इंफेक्शन है, तो तेल लगाने से बचें।
    • समय का चयन: तेल लगाने के बाद कुछ समय तक आराम करें ताकि तेल अच्छे से अवशोषित हो जाए।

    सबसे महत्वपूर्ण बात इसकी शुद्धता है। सुनिश्चित करें कि आप नारियल तेल किसी प्रसिद्ध ब्रांड या डायरेक्ट फार्म से ही खरीदें। ये सावधानियां आपको नारियल तेल का उपयोग करते समय सुरक्षित रखेंगी और इसके फायदे भी सुनिश्चित करेंगी।

    निष्कर्ष | Conclusion

    नारियल के तेल को नाभि में लगाने से हमारे शरीर के कई आंगों को लाभ मिलता है, इसका प्रयोग दैनिक रूप से किया जा सकता है, लेकिन सावधानियों का ध्यान रखते हुए। आप भी सौन्दर्य बढ़ाने और स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं तो इस अपनाकर  देखें।

    FAQs

    नाभि में नारियल तेल कब लगाएं?

    नाभि में नारियल तेल को रात को सोने से पहले या सुबह नहाने से पहले इस्तेमाल करें। 

    क्या हम रोजाना नाभि पर नारियल का तेल लगा सकते हैं?

    हां, हम रोजाना नाभि पर नारियल का तेल लगा सकते हैं, लेकिन सावधानी बरतकर। 

    नारियल तेल की तासीर क्या है?

    नारियल तेल की तासीर शीतल (COLD) होती है। 

    शुद्ध नारियल तेल किस रंग का होता है?

    शुद्ध नारियल तेल होता है व्हाइट या पानी रंग का होता है।

    क्या नारियल का तेल त्वचा को काला करता है?

    नारियल का तेल त्वचा को काला नहीं करता है। यह त्वचा के नमी और सुंदर बनाने में मदद कर सकता है। 

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!